देहरादून- उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ ही अब चुनाव में स्टार वार की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी छह अप्रैल को अल्मोड़ा, पौड़ी और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी आठ या नौ अप्रैल को तराई में जनसभा कराई जा सकती है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी चुनावी प्रचार में उतार जा सकता है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने पर विचार चल रहा है।
