Homeराज्यउत्तराखण्डपढे़-लिखे ईमानदार युवा राजनीति मे आये :- राज्यपाल

पढे़-लिखे ईमानदार युवा राजनीति मे आये :- राज्यपाल

देहरादून- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से आज राजभवन में जम्मू एवं कश्मीर राज्य के 20 छात्रों के एक दल ने मुलाकात की। राज्यपाल से मुलाकात के दौरान इन युवा छात्रों ने कैरियर, समाज, राजनीति एवं अन्य समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। राज्यपाल मौर्य ने आत्मीयता के साथ प्रत्येक छात्र का परिचय प्राप्त किया तथा यह भी पूछा कि वे अपने जीवन में क्या बनना चाहते हैं। छात्रों ने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर आईएएस बनने, भारतीय सेना में जाने, काॅलेज प्रोफेसर और शिक्षक बनने जैसे अपने लक्ष्यों के बारे में राज्यपाल को बताया। उन्होंने अपने परिवार, गांव और सामाजिक परिदृश्य के बारे भी बात की। उन्होंने बताया कि उनके गांव की जलवायु भी बहुत कुछ देहरादून की भांति है। इस दौरान राज्यपाल मौर्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से युवा कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं को पढ़ लिखकर अपने गांव, अपने समाज और राष्ट्र की तरक्की के लिए काम करना चाहिए। युवाओं को किसी भी प्रलोभन में नही आना चाहिए। जो युवा किसी प्रलोभन में भटक रहे हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम करना चाहिए। सेना हमारी सुरक्षा और मदद के लिए होती है। सेना को सहयोग देना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में राज्यपाल ने कहा कि पढ़े लिखे, ईमानदार युवाओं को राजनीति में भी आना चाहिए। समाज सेवा कर, जनता से जुडे, गरीबों की मदद करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी गांवो तक पहुंचाएं। इस दौरान राज्यपाल ने सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये। इस दौरान राज्यपाल ने नारी सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में भी विचार व्यक्त किए। बता दे छात्रों का यह दल राजौरी जिले के थानामण्डी गवर्नमेंट डिग्री काॅलेज के हैं, जो भारतीय सेना द्वारा संचालित आपरेशन सद्भावना के तहत उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये हैं। थानामण्डी गांव राजौरी से 20 किमी तथा जम्मू से 170किमी दूर पर स्थित एक पर्वतीय क्षेत्र है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव आर के सुधांशु व सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular