Homeराज्यउत्तराखण्डतोगड़िया के नेतृत्व में 9 फरवरी को नये राजनीतिक विकल्प की घोषणा...

तोगड़िया के नेतृत्व में 9 फरवरी को नये राजनीतिक विकल्प की घोषणा करने जा रहा है बजरंग दल-अमित तोमर

देहरादून- अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद भारत में 9 फरवरी को डा. प्रवीन भाई तोगड़िया के नेतृत्व में एक नया राजनीतिक विकल्प देने जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य अयोध्या में राम, किसानों को दाम और युवाओं को काम’ होगा।
इस बारे मे जानकारी देते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता की मलाई चाटते हुए पांच वर्ष बीत चुके है, लेकिन केन्द्र सरकार ने पांच वर्षो के दौरान संसद में राम मन्दिर निर्माण के लिए कोई कानून नहीं बनाया है और न ही कोई कार्ययोजना तैयार की गयी है। अब सरकार राम मन्दिर मामले को कोर्ट में सुलझा लेने की बात कर रही है। यदि कोर्ट ही जाना था, तो पहले हिन्दू समाज को बरगलाया ही क्यों गया। उन्होने कहा कि यदि केन्द्र में डा. प्रवीन भाई तोगड़िया के नेतृत्व में सरकार बनी तो 15 दिन के भीतर भव्य राम मन्दिर का निर्माण किया जायेगा। उन्होने कहा कि देश में किसानो की स्थिति बदतर हो चुकी है। हर वर्ष हजारों की संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे है, बेरोजगारी बढ़ रही है और वह चरम पर है। केन्द्र सरकार वायदे के अनुरूप बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे सकी है। महिला सुरक्षा के नाम पर राष्ट्र शर्मशार है। कश्मीर मामले में भी सरकार का रवैया संवेदनहीन है। अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि 9 फरवरी को उत्तराखण्ड की हर विधानसभा क्षेत्र से 100 कार्यकर्ता दिल्ली जायेगें और वहां डा. प्रवीन भाई तोगड़िया के नेतृत्व में नये राजनीतिक संगठन की घोषणा की जायेगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular