Homeराज्यउत्तराखण्डएनएच 74 घोटाला मामला:-निलंबित आईएएस चंद्रेश यादव को बहाली के बाद सौंपा...

एनएच 74 घोटाला मामला:-निलंबित आईएएस चंद्रेश यादव को बहाली के बाद सौंपा अपर सचिव शहरी विकास का जिम्मा………

देहरादून- एनएच-74 घोटाले में निलंबित आईएएस अफसर चंद्रेश यादव को बहाल किए जाने के एक दिन बाद जिम्मेदारी सौंप दी गई। उन्हें अपर सचिव शहरी विकास के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी और परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के पद पर तैनात किया गया है। इस सिलसिले में शासन ने आदेश जारी कर दिए। शासन ने इसी साल सितंबर में एनएच-74 मुआवजा वितरण घपले में दो आइएएस अफसरों डॉ.पंकज कुमार पांडेय व चंद्रेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया था। डॉ.पांडेय पर मुकदमा चलाने की शासन ने अनुमति दे दी थी, मगर यादव पर लगे आरोप आपराधिक श्रेणी के दायरे से बाहर रखे गए थे। निलंबन अवधि के एक माह गुजरने के बाद यादव ने अखिल भारतीय सेवा के नियमों का हवाला देते हुए अपना निलंबन समाप्त करने को सरकार से अनुरोध किया। बुधवार को शासन ने उनका सशर्त निलंबन समाप्त कर दिया। साथ ही करीब ढाई माह बाद उनकी बहाली के आदेश जारी कर दिए गए। बहाली के बाद उन्हें कोई विभाग नहीं सौंपा गया था। शुक्रवार को शासन ने बाध्य प्रतीक्षा में रखे गए चंद्रेश कुमार यादव को तैनाती दे दी। उन्हें अपर सचिव शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और परियोजना निदेशक यूयूएसडीए के पद पर तैनात किया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular