Homeराज्यउत्तर प्रदेशराजा भैया की रैली उमड़ा जन सैलाब, राजा भाई ने पार्टी के...

राजा भैया की रैली उमड़ा जन सैलाब, राजा भाई ने पार्टी के ऐजेंडे का किया एलान, कहा- हमारी पार्टी मजदूर, किसान और जवान के लिए संकल्पित…..

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में आज आयोजित राजा भैया की रैली में बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ पड़ा।राजा भैया के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित रैली रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। 30 साल तक बतौर निर्दलीय विधायक सफल सियासी पारी खेल चुके कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक नयी पार्टी का गठन कर चुनावी मैदान में उतर रहे।रैली को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि 25 साल विधानसभा में पूरे होने पर सर्वे कराया गया। इसमें 20 लाख लोगों ने भाग लिया और 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नए दल के गठन के लिए रजामंदी दी। पार्टी के नाम के लिए चुनाव आयोग में प्रक्रिया चल रही है। जनसत्ता दल, जनसत्ता पार्टी या जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी में से कोई नाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मजदूर, किसान और जवान के लिए संकल्पित है। साथ ही सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए भी हम काम करेंगे। हमारी पार्टी का एजेंडा है कि सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों के सीमा पर शहीद होने पर 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए। आपको बता दे कि 30 साल तक बतौर निर्दलीय विधायक सियासी पारी खेल चुके कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक नयी पार्टी का गठन कर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पार्टी गठन की घोषणा के बाद यह उनकी पहली रैली है। वैसे तो रघुराज के समर्थकों ने इस रैली को ‘राजा भइया रजत जंयती अभिनंदन समारोह’ का नाम दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि राजा भैया ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए इस रैली का आयोजन किया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular