Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस देंगी गांधी पार्क मे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे पर कांग्रेस देंगी गांधी पार्क मे धरना, राफेल सौदे और मंहगाई को लेकर मांगी पीएम से जवाब…….

देहरादून- इन्वेर्टस समिट के उदघाट्न के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देहरादून आ रहे है वहीं प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरना देंगे। जिसके माध्यम से वे राफेल विमान सौदे का हिसाब और महंगाई पर जवाब मांगेंगे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रधानमंत्री के देहरादून आने पर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क में धरना देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में जो विमान 526 करोड़ के हिसाब से 126 विमान 66000 करोड़ में सौदा हुआ था, वही सौदा मोदी सरकार ने 1670 करोड़ के हिसाब से मात्र 36 विमान 60000 करोड़ में कर दिया। जिसका हिसाब प्रधानमंत्री से मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में कच्चे तेल की कीमत पिछले चार वर्षों में नहीं बढ़ी। यह कीमत यूपीए सरकार के जमाने में रही कीमतों के आधे से भी कम रही। तब भी कांग्रेस शासनकाल में पेट्रोल अधिकतम 76 रुपये व डीजल अधिकतम 58 रुपये प्रति लीटर बिका। आज पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे है। धस्माना ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में आग लग रही है और माता बहन सोच रही हैं कि कांग्रेस के जमाने में 390 रुपये में मिलने वाला गैस सिलेन्डर अब 900 रुपये में कैसे खरीदें। मोदी राज में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तो महंगे हुए, साथ ही बिजली, पानी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम भी बढ़ रहे हैं। इससे आम आदमी के घर में चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular