Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया देहरादून-दिल्ली राजमार्ग डबल लेन सुरंग का...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया देहरादून-दिल्ली राजमार्ग डबल लेन सुरंग का उद्घाटन, नई टनल से राजमार्ग की दूरी 1.5 किलोमीटर कम………

देहरादून- देहरादून-दिल्ली राजमार्ग पर डाटकाली मंदिर के पास 57 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई डबल लेन टनल आज से आम जनता के लिए खुल गई। भारत रत्न इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया के नाम पर इस टनल को नाम दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज सुबह इस टनल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पीडब्लूडी के अधिकारियों को तय समय से 8 महीने पूर्व टनल बनाने पर शुभकामनाएं भी दीं। आपको बता दें कि शनिवार को इस नई टनल से वाहनों का संचालन शुरू हो जाने के बाद पुरानी टनल से लगने वाले जाम से अब निजात मिलेगी। डाटकाली की इस नई टनल बनने के बाद राजमार्ग की दूरी 1.5 किलोमीटर कम हो गई है। पुरानी टनल डाटकाली मंदिर से होकर जाती है और लंबे घुमाव के चलते दूरी बढ़ जाती थी। नई टनल में मंदिर बाईपास हो गया और इस तरह दूरी भी कम हो गई है।

परियोजना पर एक नजर
लागत करीब-  57 करोड़ रुपये

आकार डबल लेन
लंबाई- 800 मीटर
टनल का मुख्य भाग- 340 मीटर
उत्तर प्रदेश की तरफ- 205 मीटर
उत्तराखंड की तरफ- 255 मीटर

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular