Homeराज्यउत्तराखण्डएनबीसीसी और एमडीडीए के बीच 750 करोड़ का एमओयू साइन, रिस्पना और...

एनबीसीसी और एमडीडीए के बीच 750 करोड़ का एमओयू साइन, रिस्पना और बिंदाल का होगा सौन्दर्यीकरण……..

देहरादून- राजधानी देहरादून मे नेशनल बिल्डिंग कन्सट्रक्शन काॅरपोरेशन लिमिटेड(एनबीसीसी) द्वारा 750 करोड़ रूपये की लागत से रिस्पना के आस-पास 1.2 किलोमीटर व बिन्दाल के 2.5 किलोमीटर क्षेत्र में रिवर फ्रन्ट डेवलपमेन्ट के तहत चैनलाइजेशन, जन सुविधाओं, सड़को का निर्माण, निर्धनो के लिए आवास निर्माण, पार्किंग व्यवस्था व रिवर फ्रन्ट एरिया के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इस कडी मे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में शनिवार को एनबीसीसी व मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के मध्य 750 करोड़ रूपये का एमओयू किया गया। आपको बता दे कि यह एमडीडीए का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। एनबीसीसी द्वारा बिन्दाल व रिस्पना के रिवर फ्रन्ट डेवलपमेन्ट व सौन्दर्यीकरण का कार्य पीएमसी माॅडल के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एनबीसीसी व एमडीडीए को उक्त प्रोजेक्ट के लिए बधाई व शुुभकामनाएं दी। इस मौकेपर एमडीडीए के उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव , एनबीसीसी (इण्डिया) लिमिटेड से पी एस रावत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular