देहरादून- विधानसभा परिसर देहरादून में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विधानसभा सचिव जगदीश चंद ने बापू एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर रामधुन कार्यक्रम का आयोजन कर राष्ट्रपिता को श्रद्धा से नमन किया गया। साथ ही भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी स्मरण करते हुए श्रद्धाभाव प्रकट किया गया। इस अवसर पर विधानसभा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त कर बापू एवं शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शोर्ं को अपनाने पर बल दिया गया, साथ ही देशभक्ति गीत व कविताओं को भी प्रस्तुत किया गया। विधानसभा सचिव ने सभी कार्मिकों को सत्य, अहिंसा, सदभावना एवं प्रेम की शपथ दिलाते हुए गांधी के पद चिन्हों का अनुश्रवण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा पूरी कर्तव्य, जिम्मेदारी व लगन के साथ निभाने की बात कही ताकि राष्ट्र के विकास में सभी का सहयोग मिल सके।