Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ामुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमेश्वर के दौरे पर, कोसी नदी का जलस्तर...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमेश्वर के दौरे पर, कोसी नदी का जलस्तर बढ़ाने का किया जा रहा प्रयास, मुख्यमंत्री रावत ने की समीक्षा……..

उत्तराखंड़- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अल्मोड़ जिले के सोमेश्वर दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर व राज्यमंत्री रेखा आर्य भी मौजूद है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय सूपाकोट में कोसी नदी को पुनर्जीवित करने को लेकर चल रही योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोसी पुनर्जीवन अभियान, आम जन सहभागिता से बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोसी कैचमेंट एरिया में हुए वृक्षारोपण ने एक रिकार्ड स्थापित कर लिम्का बुक में अपनी प्रविष्टि दर्ज कर दी है जो हम सब के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता बनाये रखने के लिये हमें कोसी कैचमेंट एरिया में सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा। कोसी के उद्गम स्थल पर जहाॅ वृक्षारोपण हुए है वहाॅ पर चैकडैम आदि बनाने होंगे। आगामी हरेला पर्व जो माह जुलाई में मनाया जायेगा उस दिन भी धार पानी धार क्षेत्र में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ ही जिन विद्यार्थियों द्वारा अधिकाधिक वृक्षारोपण किया गया है उनको पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रो.जेएस रावत द्वारा कोसी पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को वृक्षारोपण क्षेत्र का भ्रमण करा कर उन्हें पौधों के बारे में आत्मीयता दर्शाने के लिए प्रेरित् करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण व विकास संस्थान भी पेयजल संरक्षण व सवंद्र्वन के लिए कार्य कर रहा है। हमें इस अभियान में उनका भी सहयोग लेना होगा साथ ही विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान भी नौलों के जीर्णोद्वार के लिए कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उत्तराखण्ड में नदियों के संरक्षण हेतु चलाये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि इसमें उनकी सरकार से जो मदद होगी उसे किया जायेगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular