Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़ शासन मे बड़ा फेरबदल, सरकार ने 4 आईएएस और 5 पीसीएस...

उत्तराखंड़ शासन मे बड़ा फेरबदल, सरकार ने 4 आईएएस और 5 पीसीएस का किया तबादला…….

देहरादून- उत्तराखंड़ सरकार ने चार आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। शासन ने शुक्रवार को जारी तबादला आदेश में वर्ष 2016 बैच के आईएएस अनुराधा पाल को डिप्टी कलेक्टर टिहरी, नरेंद्र सिंह भंडारी को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर, नेहा मीणा को डिप्टी कलेक्टर चमोली और सौरभ गहरवार को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह से अपर सचिव सूर्यमोहन नौटियाल से युवा कल्याण विभाग का प्रभार हटाकर पीसीएस अफसर एवं निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रताप सिंह शाह को दिया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर, बागेश्वर रविंद्र सिंह को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, डिप्टी कलेक्टर, देहरादून हरगिरी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल और डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार प्रेमलाल को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर के पद पर तैनात किया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular