Homeराज्यउत्तराखण्डकिसी को भूलकर भी न दें यह उपहार, ये 5 चीजें वास्तु...

किसी को भूलकर भी न दें यह उपहार, ये 5 चीजें वास्तु में मानी जाती है अशुभ, जिसे हो सकता है आर्थिक नुकसान…….

हमारे समाज में एक दूसरों की खुशियों को साझा करने की परंपरा है। कई शुभ अवसरों पर हम अपने दोस्तों और प्रियजनों को उपहार में कई चीजें देते और लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कई चीजें ऐसी होती है जिसे उपहार में देने पर अशुभ फल की प्राप्ति होती है और लगातार हानि होती चली जाती है। आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैंजिसको उपहार में देने से आपको आर्थिक नुकसान और परेशानियां बढ़ जाती है।किसी भी शुभ अवसर पर अक्सर लोग एक दूसरों को भगवान गणेश की मूर्ति देते हैं लेकिन कई बार अनजाने में भगवान गणेश की मूर्ति को साथ माता लक्ष्मी की तस्वीर भी देते हैं। कभी भी गणेशजी की मूर्ति के साथ माता लक्ष्मी की मूर्ति  को नहीं देना चाहिए। इससे धन के आने की जगह हानि होने लगती है। क्योंकि माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी है और भगवान गणेश की माता हैं।वास्तु शास्त्र में धारदार हथियार या नुकीली चीजों को उपहार में देना वर्जित माना गया है।

इस तरह के उपहार लेने और देने से घर पर क्लेश और अशांति का माहौल रहता है।किसी को काले रंग के कपड़े और जूते को उपहार में नहीं देना चाहिए क्योंकि काले रंग को अशुभ माना जाता है। काले रंग के कपड़ों को उपहार में देने पर जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती है।उपहार में हिंसक जानवरों की तस्वीर न दें और ना ही लें। ऐसी तस्वीरें उपहार में देने से घर में अशांति का माहौल रहता है।वास्तु के अनुसार किसी को उपहार में रूमाल नहीं देना चाहिए। रूमाल को उपहार में देने से नकारात्मकता बढ़ती है और एक दूसरे के रिश्तों में खटास पैदा होने लगती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular