देहरादून- राजधानी देहरादून मे सहसपुर व पे्रमनगर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने खनन में प्रयुक्त कई वाहनों को सीज कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर शाम थाना सहसपुर पुलिस को सूचना मिली कि अवैध खनन में लिप्त कुछ लोग आसन नदी, सोरना नदी व शीतला नदी में अवैध खनन कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये सभी स्थानों की घेराबंदी कर एक टैक्टर ट्राली, पांच डम्पर व चार बुग्गी सीज कर कब्जे में ले लिया। वहीं प्रेमनगर थाना पुलिस ने भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्राली सीज की है।