देहरादून – उत्तराखंड में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। बतादे कि प्रदेश में आठ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक डेंगू के 121 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत का कारण भी डेंगू ही है। मौसम के करवट लेते ही डेंगू का मच्छर अब ज्यादा सक्रिय दिख रहा है और अब रोजाना कई मामले सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में दो, पौड़ी गढ़वाल में एक व टिहरी गढ़वाल के पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो धर्मनगरी हरिद्वार पर डेंगू का ज्यादा प्रकोप दिख रहा है। यहां अब तक 44 मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बाद टिहरी गढ़वाल में 29, देहरादून में 28, नैनीताल में 13, ऊधमसिंहनगर में 4, पौड़ी गढ़वाल में 2 व अल्मोड़ा में एक मरीज में डेंगू पॉजिटिव मिला है।