Homeराज्यउत्तर प्रदेशएनएच 74 : एसआईटी के शिकंज में आने वाले कांग्रेस के कुछ...

एनएच 74 : एसआईटी के शिकंज में आने वाले कांग्रेस के कुछ नेता

देहरादून। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 की आंच कांग्रेस के दामन तक पहुंचने वाली है। कांग्रेस के खाते में जमा हुई करोड़ों की राशि से इस प्रकरण का तार जुड़ रहा है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 जिसने पीसीएस अफसरों के साथ दो आईएएस अफसरों को लपेटा था। अब कांग्रेस को झुलसाने वाली है।
एसआईटी अब कांग्रेस के खाते खंगालेगी और जो जानकारियां हासिल हुई है, उन पर कार्यवाही करेगी। पीसीएस अफसरों तथा अन्य पर लगाम लगाने के बाद एसआईटी ने दो आईएएस अधिकारियों को लपेटे में लिया और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया जिसके बाद जांच में और तेजी आ गई है।
सूत्र बताते हैं कि एसआईटी की दूसरी जांच रिपोर्ट में कांग्रेस का दामन दागदार होने जा रहा है। सरकार को दी गई जानकारी के बाद त्रिवेंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हो रही कांग्रेस को घेरने के लिए अब सरकार तैयारी में जुट गई है। एसआईटी के पास एनएच घोटाले में ऐसे कई दस्तावेज हैं जिनसे कांग्रेस को परेशानी हो सकती है। एसआईटी इस मामले पर अब सिर्फ राज्य सरकार के अगले आदेश का इंतजार कर रही है। इधर राज्य सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के खाते में आए पैसे का हिसाब मांगा जा सकता है ।
2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के खाते में करोड़ों रुपए चुनावी फंड के रूप में जमा किए गए थे। एसआईटी और सरकार को शक है की एनएच 74 घोटाले की रकम का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस को चंदे के रुप में दिया गया। इस मामले पर एसआईटी एक बार पहले भी तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में कई और बड़े नेता नप सकते हैं। जिनमें कुछ तत्कालीन मंत्री तथा मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Hey, find this [URL=https://hotchip.org.uk/]daughter forced porn[/URL] content. It delivers unbelievable quality. Check it online!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular