Homeराज्यउत्तराखण्डअतिक्रमण के बाद अब अवैध होर्डिंग पर चला प्रशासन का डंडा, 25...

अतिक्रमण के बाद अब अवैध होर्डिंग पर चला प्रशासन का डंडा, 25 सिंतबर तक सड़क पर लगें अवैध होर्डिंग हटाने का लक्ष्य…….

देहरादून{ऋषिकेश}- शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ ही अवैध होर्डिंग के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों से सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग ध्वस्त किए। हाईकोर्ट के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में इन दिनों प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। देहरादून में तो हर दिन अतिक्रमण ध्वस्त किए ही जा रहे हैं। वहीं ऋषिकेश में भी नगर निगम की टीम अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बरत रही है। शनिवार की सुबह नगर निगम की टीम ने देहरादून रोड वन विभाग बैरियर से अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। यहां से लेकर नटराज चैक और उससे आगे सड़क के दोनों ओर लगे अवैध होर्डिंग जेसीबी से हटवा दिए गए। नगर निगम के नगर सहायक आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई हो रही है। सात और आठ अक्टूबर को इन्वेस्टर मीट में शामिल होने वाले कई प्रतिनिधि ऋषिकेश मुनिकीरेती भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए सड़क के दोनों और अतिक्रमण हटाते हुए संबंधित क्षेत्र की विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर तक यह कार्य निपटा लिया जाएगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular