देहरादून- उत्तराखण्ड में पिछले दिनों भारी वर्षा व आपदा से हुई क्षति को देखते हुए लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष, उत्तराखण्ड के लिए 5 करोड़ 45 लाख 37 हजार 896 रूपए की धनराशि सहायता दी गई है। जिसके तहत शनिवार का लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड के विकास खिथा, कुलदीप गोयल, आर बालासुब्रमण्यम ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात कर यह धनराशि का भेंट की। मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए लार्सन एंड टर्बो के प्रबंधन व कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की गई यह घनराशि में से एल एंड टी फाईनेंसियल सर्विसेज के प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा 3 करोड़ 14 लाख 16 हजार 12 रूपए का अंशदान किया गया है जबकि, एल एंड टी हाईड्रोकार्बन इंजीनियरिंग लिमिटेड के प्रबंधन व कर्मचारियों द्वारा 2 करोड़ 31 लाख 21 हजार 884 रूपए अंशदान किया गया है।