Homeराज्यउत्तराखण्डवाद-विवाद प्रतियोगिता में 12 बच्चे चयनित

वाद-विवाद प्रतियोगिता में 12 बच्चे चयनित

देहरादून। उदिता गैरा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वाधान में आज बन्नू स्कूल, देहरादून के सभागार में अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने किया।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में जनपद देहरादून के 74 सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें फाइनल में 12 स्कूलों के बच्चे चयनित किए गए। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय सामाजिक दबाव युवा पीढ़ी पर एवं स्वयं पढ़ने अथवा ट्यूशन पढ़ने जैसे विषय पर पक्ष-विपक्ष के विद्यार्थियों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में तर्क-वितर्क की बौछारें की । इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 84 स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें से चयनित होने वाले 5 बच्चों को पारितोषिक दिया गया ।
इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि अभिव्यक्ति कौशल व तार्किकता के विकास के लिए विद्यार्थी जीवन में वाद-विवाद प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है केवल मार्ग दर्शन देकर सही दिशा देने की आवश्यकता है।इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 6 बच्चों को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपए देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रेखा रौथन एवं मुस्कान राणा को पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की। साथ ही द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पारितोषिक दिया गया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular