देहरादून{शैली}- राफेल विमान के मुद्दे पर हमलावर कांग्रेस को अब केंद्र सरकार के खिलाफ एक और मुद्दा मिल गया है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोंतरी के बाद कांग्रेस न भाजपा सरकार पर हल्ला बोल दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद आवहन किया है। जिसकों लेकर उत्तराखंड़ कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश में कांग्रेस राज्य में महिलाओं और किशोरियों पर अत्याचार समेत कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर प्रहार करने से चूक नहीं रही है। वहीं अब पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने विपक्ष को हमले का एक और हथियार थमा दिया है। कांग्रेस की ओर से उक्त मुद्दे पर आगामी 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में पार्टी ने बंद को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह को अपने कुमाऊं दौरे के बीच में से ही दून लौटना पड़ा है। प्रीतम सिंह का कहना है कि इस वक्त केंद्र सरकार की नीतियों से जनता में अधिक रोष है। रुपया अपने निचले स्तर पर है तो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों से जनता परेशान है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार नियंत्रण खो रही है। जिसका खामियाजा आम जनता को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। इसे देश और राज्य दोनों की आर्थिक स्थिति खराब है। जिसे देखते हुए कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आंदोलन करेंगी।