
देहरादून। श्री प्राचीन हनुमान मंदिर घंटाघर मे ‘हनुमान मंदिर सेवा समिति’ के द्वारा छठी पर्व के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की समिति के द्वारा पं उदय शंकर भट्टजी के द्वारा विशेष पूजा अर्चना छटी पर की गई उन्होंने कहां
धार्मिक पर्वो के आयोजन से धर्म और हिन्दू संस्कृति जीवित रहेगी और धार्मिक सहिष्णुता की भावना पैदा होगी। सर्वप्रथम छप्पन भोग का विशेष भोग प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण को लगाकर वितरण किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया जो सांय चार बजे तक भंडारे चला जिसमे दो हजार लोगों ने भंडारे के प्रसाद का भोग कर श्रीकृष्ण भक्ति के भाव के साथ सत्संग भी किया। मंदिर समिति के सेवादारों मे संदीप वाधवा , विकास वर्मा (भगवा ), सुमित वाधवा, विजय गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज जुनेजा, मनोज तोमर, जितेन्द्र कुकरेजा, महेश डोरा, संजय तोमर , केवल, संजय शर्मा, रमेश गुप्ता, राजू , महेश राय, त्रिलोक सिंह अरोडा, मोहित अरोड़ा आदि शामिल थे।