उत्तराखंड़- सवर्ण संगठनों की ओर से भारत बंद असर सूबे में भी देखने कोें मिल रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड़ के कई जिलों में आज बाजार बंद है। वहीं, राजधानी दून समेत पूरे प्रदेश में सामान्य अलर्ट घोषित किया गया। बता दें कि एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में सवर्ण संगठनों की ओर से गुरुवार यानि आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। हालांकि, दून में बंद को लेकर किसी भी संगठन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मगर सूबे के कुछ जिलों में सोशल मीडिया पर बंद को लेकर मैसेज प्रसारित किए जा रहे हैं।ऐसे में शासन ने पुलिस को अलर्ट पर रहने को कहा है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले एससी-एसटी एक्ट को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दून में कुछ संगठनो ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। रुड़की में तों प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हो गई थी, जिसके बाद हालात को काबू करने के लिए कमिश्नर और डीआइजी को मोर्चा संभालना पड़ा था। वहीं पौड़ी में सवर्ण अधिकार सुरक्षा मंच, अखिल भारतीय समानता मंच व व्यापार संघ की ओर से आज बाजार बंद का किया गया। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि बंद को लेकर प्रशासन की तैयारी है। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।