देहरादून{शैली}- उत्तराखंड़ के गायक पवन सेमवाल के गाने ‘उत्तराखंड़ी जागी जावा’ कों लेकर बीते कुछ दिनों से सूबे की सियासत खुब गर्मा रखी है। जहां भाजपा इस गाने का विरोध कर रही, यहां तक की इस गाने कों लेकर नेहरू काॅलोनी थाने में गायक पवन सेमवाल समेत 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं कांग्रेस इस गाने कों प्रदेश की वर्तमान हकीकत बता इसका सर्मथन कर रही है। लेकिंन उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बने इस गीत पर जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है। वहीं गायक पवन सेमवाल ने इन गाने कों लेकर सोशल मीडिया के जरिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से माफी मांगी है उनका कहना है कि इस गाने में कोई भी आपत्तिजनक शब्द या सीएम के खिलाफ कुछ नहीं दिखाया गया है। पवन सेमवाल ने अपने विडियों में कहा कि हर कोई इस पर राजनिति कर रहा है जो कि गलत है। उन्होंन कहा कि अगर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कों इस गाने से ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए उनसे माफी मांगते है, लेकिंन गाने के मुखडे़ या अंतरे में ऐसा कुछ नहीं कहा गया है इसे गाने कों महज उत्तराखंडवासियों कों जागने और आगे बढ़े के लिए कहा गया हैं। उन्होंने अपील करते हुए यह भी कहा कि इस गाने पर कोई राजनितिकरण न किया जायें।



