
देहरादून। हरबर्टपुर के समीप एक कार 5 अगस्त की रात्रि लगभग 11 बजे के समय अनियंत्रित होकर खाले में पलट गई जिससे कार में सवार एक परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
संजीव कुमार 34 वर्ष पुत्र भरत पाल निवासी सती वाला पोंटा साहिब अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नयागांव पैलियो से अपने रिश्तेदार के घर से रात्रि 11 बजे के लगभग अपने घर जा रहे थे तभी अचानक हरबर्टपुर से एक किलोमीटर पहले बीडीएम स्कूल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे खाले में गिर गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया और नजदीकी अस्पताल लेमन अस्पताल में ले जाया गया जहां से महिला को गंभीर चोटे होने के कारण कोहली अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया बाकी सबको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की वजह गाड़ी का तेज़ गति होना बताया जा रहा है।