Homeराज्यउत्तराखण्डफोन पर खुद को बैंक अधिकारी बता जाना ओटीपी, महिला के खाते...

फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बता जाना ओटीपी, महिला के खाते से साफ किए 60 हजार रुपये…..

देहरादून- राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पीड़ि‍ता के मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ उनके खाते से साठ हजार रुपये साफ कर दिये। पीड़ि‍ता के मुताबिक, विगत 27 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपका खाता बंद होने वाला है। खाते को अपडेट किया जाना है। इसके बाद उसने खाते से संबंधित जानकारी ली और कहा कि उनके पास ओटीपी आएगा। जिसे बताने के बाद खाता अपडेट हो जाएगा। इसके बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी आया। जो उन्होंने कॉल करने वाले को बता दिया। अगले दिन उनके फोन पर खाते से साठ हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जिसे देख उसके होश उड़ गए। बैंक जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। इसके बाद पीड़ि‍ता ने इसकी शिकायत नेहरू कॉलोनी कोतवाली पुलिस से की। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular