Homeराज्यउत्तराखण्डचुटकी भर नमक आपको बना सकता है अमीर, बस करना होगा कुछ...

चुटकी भर नमक आपको बना सकता है अमीर, बस करना होगा कुछ इस तरह से इस्तेमाल…..

तंत्र और वास्तु शास्त्र में नमक के प्रयोग का विशेष महत्व माना गया है। वास्तु के अनुसार नमक में गजब की शक्ति होती है जो न केवल आपके घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है बल्कि आपके घर में सुख समृद्धि भी लाता है। नमक का इस्तेमाल नजर दोष उतारने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को नजर लगी है तो एक चुटकी नमक लेकर तीन बार उसके ऊपर से घुमाकर बाहर फेंक दें। इससे नजर दोष खत्म हो जाता है।वास्तु विज्ञान के अनुसार शीशे के प्याले में नमक भरकर शौचालय और स्नान घर में रखना चाहिए इससे वास्तुदोष दूर होता है। नमक और शीशा दोनों ही राहु के वस्तु हैं और राहु के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने का काम करते हैं।राहु नकारात्मक उर्जा और कीट-कीटाणुओं का भी कारक माना गया है। जिनसे घर में सुख समृद्धि और स्वास्थ्य प्रभावित होता है।शीशे के बर्तन में नमक भरकर घर के किसी कोने में रखने से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। राहु, केतु की दशा चल रही हो या जब मन में बुरे-बुरे विचार या डर पैदा हो रहे हो तब यह प्रयोग बहुत लाभ देता है।नमक को लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में किसी बुरी ताकत का प्रवेश नहीं होता है। कारोबर में उन्नति के लिए अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर और तिजोरी के ऊपर लटकाना लाभप्रद माना गया है। नमक के इस तरह से इस्तेमाल से कारोबार में फायदा होता है और व्यक्ति अमीर होता जाता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular