Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का था उत्तराखंड़ से गहरा लगाव.....

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का था उत्तराखंड़ से गहरा लगाव…..

आज देश के छठे और सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। आज वह भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विजन हम सबको आज भी प्रेरणा देता है। राजीव गांधी की प्रारंभिक शिक्षा देहरादून के दून स्कूल से हुई। 1961 में वह लंदन गये और वहां के इम्पीरियल कॉलेज और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की थी। ये बात बेहद कम लोगों को पता है कि भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का दिल देवभूमि के इस हिल स्टेशन की वादियों में बसता था। राजीव गांधी ने देहरादून के दून स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद भी उनका उत्तराखंड में आना-जाना लगा रहा। उन्हें उत्तरकाशी स्थित हिल स्टेशन हर्षिल बेहद पसंद था। वह अक्सर अपने नाना जवाहरलाल नेहरु और मां इंदिरा गांधी के साथ उत्तराखंड घूमने आया करते थे। उस समय गांधी परिवार हर्षिल में फेड्रिक विल्सन के बंगले पर आकर रुका करते थे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular