Homeअध्यात्मअगर आपकों अपने आस-पास मिलने लगें यह संकेत, तों आप जल्द बनने...

अगर आपकों अपने आस-पास मिलने लगें यह संकेत, तों आप जल्द बनने वाले है अमीर……

आपकों अपने आस पास यह संकेत मिलने लगें तों यह संकेत इस ओर इशारा करते है कि आप जल्द ही अमीर होने वाले है। पुराणों में कहा गया है कि यदि किसी पर धन की देवी माता लक्ष्मी पर कृपा हो जाय तो उसके घर कभी धन- वैभव की कमी नहीं होती, लेकिन यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी देवी एक जगह पर ज्यादा टिक कर नहीं रहतीं क्योंकि देवी लक्ष्मी चंचल होती है। माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा होने का पहला संकेत यह है कि जब आपके आस-पास अचानक से हरी भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है। झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाये तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं। शंख की आवाज सुनाई देना भी आपके घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं। सुबह-सुबह गन्ना दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है तो ये साफ संकेत है कि आपके दिन पलटने वाले हैं। मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। जहां-जहां उल्लू होता है वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular