
देहरादून। विधानसभा परिसर देहरादून में आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतन्त्रता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि 15 अगस्त हमेशा हमारे लिए इतना खास रहा है कि एक दिन जब हम अपने देश की सारी महिमा याद करते हैं क्योंकि हम संघर्ष, विद्रोह और भारतीय स्वतंत्रता से लड़ने वाले भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों को याद करते हैं।
इस अवसर श्री अग्रवाल ने उत्तराखण्ड के लिए हुए राज्य आन्दोलन के सभी शहीदों तथा आन्दोलनकारियों को भी शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर भारत माता की सेवा में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर हमनें तीव्र गति से विकास किया है देश आज हम सब के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नये भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए प्रदेश सरकार भी उत्तराखण्ड को विकास के रास्ते पर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ चुनौतियां अभी भी बनी हुई जिनके बारे में गम्भीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।