Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश कांवड़ मेले में उत्तराखंड़ पुलिस ने किया सराहनीय काम…..

कांवड़ मेले में उत्तराखंड़ पुलिस ने किया सराहनीय काम…..

देहरादून {शैली श्रीवास्तव}- कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर एडीजी लाॅ एंड आर्डर अशोक कुमार ने पुलिस के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए पुलिस के काम की सराहना की है । उन्होने बताया कि इस बार लगभग 03 करोड़ की संख्या में कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे जिन्हे उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस ने कांवडियों का सुरक्षा का बंदोबस्त ही नही बल्कि, उनकी सेवा भी की। कांवड़ यात्रा की शुरुआत से ही पुलिस जवान कई जगहों पर कांवड़ में आये यात्रियों की सेवा करते हुए भी नजर आए। कहीं निश्वार्थ सेवाभाव से कांवड़ियों को खाना खिलाया, तो कहीं किसी शिवभक्त के पैर में चोट या छाले पड़ने पर उनकी मरहम पट्टी भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान 1124 बिछुड़े लोगों को अपने परिवारों से मिलवा। वहीं गंगा में डूब रहे 111 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकालने का सराहनीय काम किया जो काबिले तारीफ है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2