
देहरादून। 9 अगस्त से एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय भाषा समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में पहले दिन धार्मिक साहित्य की शुरूआत होगी। यह जानकारी यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल वीणा सिंह ने दी। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंगलवार को वीणा सिंह ने बताया कि 9 अगस्त से यह तीन दिवसीय आयोजन होगा।
उन्होने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाले इस समारोह में प्रख्यात लेखक, विचारक तथा विद्वान विद्यालय में रहेंगे। इसमें साहित्य को अच्छा मंच मिलेगा। वीणा सिंह ने बताया कि इस आयोजन में सदगुरू जैसे महान व्यक्तित्व भाग ले रहे हैं। आयोजन के निदेशक अनुराग चौहान का कहना है कि देहरादून में भाषा समारोह का दूसरा अध्याय है। हम इस आयोजन में नगर के साहित्यकारों को भी जोड़ेंगे जिससे लोग साहित्य के प्रति और जागरूक होंगे।



