
शैली देहरादून- उत्तराखंड का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में सीमा पर हुई इस आतंकियों से मुठभेड़ में ऋषिकेश के मनदीप सिंह के साथ सेना के एक मेजर व तीन अन्य जवान शहीद हुए हैं। आज पाकिस्तान की ओर से उत्तर-कश्मीर में बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से मुठभेड़ में चार भारतीय जवान शहीद हो गए। शहीद में ऋषिकेश के गुमानीवाला नंदा देवी कॉलोनी भट्टोंवाला निवासी हमीर सिंह (27 वर्ष) पुत्र विजेंद्र सिंह पोखरियाल भी शामिल हैं। इस मुठभेड़ में दो आतंकी भी मार गिराए गए हैं। पाकिस्तान की ओर से आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए लगातार फायरिंग की जा रही है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से मोर्टार भी दागे जा रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से अब भी फायरिंग जारी है। भारतीय जवान भी लगातार पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बता दें कि हमीर सिंह 12वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। उनके पिता विजेंद्र सिंह पोखरियाल एसएसबी में हैं और वह जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।
