शैली देहरादून-सोशल मीडिया पर चल रही तरह-तरह की अफवाहों कों लेकर जहां प्रदेश भाजपा ने अपनी चुपी तोड़ी… तो वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन अफवाहों पर करारा जबाव दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से कुछ लोग बहुत ज्यादा परेशान है इस लिए राज्य के विकास कों बाधित करने के लिए ऐसी अफवाहे उडाई जा रही है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तो यहां तक कह दिया कि “जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूॅ तभी से मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा शुरू हो गई थी”, लेकिन उनपर इन सब बातों का कोई फर्क नहीं पड़ा। साथ ही उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से भी अनुरोध किया कि इन सब अफवाहों पर ध्यान न दें और अपना काम बेहतर तरिके से करें।