शैली देहरादून- उत्तराखंड़ पर मेहरबान केंद्र सरकार फिर राज्य कों बड़ा तोहफा देने जा रही है अब देहरादून सचिवालय और नैनीताल हाईकोर्ट आने-वालों कों सहूलियत मिलने वाली है जी हां रेल मंत्रालय ने देहरादून-काठगोदाम के बीच जनशताब्दी की तर्ज पर नई इंटर सिटी ट्रैन के संचालन कों हरी झंडी दे दी है यह ट्रैन अगस्त महीने से प्रारम्भ होने वाली है राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस सिलसिले में रेल मंत्रालय से अनुरोध किया था जिसके बाद रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस एसी चेयरकार कों हरी झंडी दे दी हैै। इस ट्रैन में चार एसी डिब्बे होंगें और आम जन की सुविधा के अनुसार साधारण डिब्बे भी लगें। चेयरकार सुबह 6 बजे काठगोदाम से चलकर 11 बजे देहरादून पहुंचेगी और शाम कों 5 बजे चलकर रात कों 11 बजे काठगोदाम पहुंचेगीं। वहीं अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से अनुरोध किया है कि इस ट्रैन कों 15 अगस्त यानि स्वंत्रता दिवस के दिन ही हरी झंडी दिखाई जाये।