
देहरादून। सावधान ! एक दिन और मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र का मानना है कि उत्तराखंड के चार जिले भारी बारिश की चपेट में है जिनमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल के नाम शामिल है। 17 जून को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
शनिवार को सुबह भारी बारिश हुई जिसने गर्मी से काफी राहत दी है। भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 17 जून को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। श्री सिंह ने किसानों और कृषि व्यवासाय से जुड़े किसानों को चेतावनी दी है कि 17 जून को कई जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने के कारण तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
बारिश से शहरवासियों को मौसम में ठंडक होने के साथ ही सिंध से उड़ राजधानी के हवा में पहुंची लाल मिट्टी के बैठ जाने की भी उम्मीद थी। वहीं, लोगों के घरों और छतों में बारिश से हवा से नीचे गिरी लाल मिट्टी कौतूहल का विषय बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन बारिश होने से धूल पूरी तरह से हट जायेगी।



