
देहरादून। क्या आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर प्रधानमंत्री के साथ योग करना चाहते हैं। यदि ऐसा है तो जल्दी से आवेदन करें, अन्यथा आपको प्रवेश नहीं मिल पाएगा। यह आवेदन भारतीय वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होने वाले योग कार्यक्रम के लिए देना है, इसके लिए ‘उत्तराखंड ऑफिशियल ई-गेट पोर्टल’ पर आवेदन किया जा सकता है।
योग दिवस के पास ‘उत्तराखंड ऑफिशियल ई-गेट पोर्टल’ के माध्यम से ही मिलेंगे। जरूरी जानकारी भरने के बाद अपना नवीनतम फोटो अपलोड करना होगा। सहस्त्रधारा रोड स्थित इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) में आवेदन पत्रों की जांच के बाद इंट्री पास ई-मेल पर भेजा जाएगा। इसी का प्रिंट आउट लेकर एफआरआई पहुंचना है। क्यूआर कोड की जांच के बाद पास मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको सुबह पांच बजे से पहले पहुंचना होगा।



