Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदनाम करने की साजिश!

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदनाम करने की साजिश!

एस.एस. तोमर
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार भ्रष्टाचार पर प्रहार कर रहे हैं। इस प्रहार का असर होना ही था। अब कुछ लोगों ने उनके एक हमशक्ल का प्रयोग कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह वही लोग है जिनकी दलाली त्रिवेंद्र सिंह रावत की सतर्कता के कारण नहीं चल पा रही है। ऐसे लोगों द्वारा ही शराब के साथ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है लेकिन जनता इस पोस्ट पर कतई भरोसा नहीं कर रही है और उसे फर्जी बता रही है। इस फोटो में मुख्यमंत्री से मिलते-जुलते एक पैरामिलिट्री फोर्स के सेवानिवृत्त निरीक्षक का चित्र लगाकर शराब के साथ प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अब इस व्यक्ति को तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का मानना है कि सोशल मीडिया पर इस फोटो को जारी करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इस फोटो में मुख्यमंत्री जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति सोफे पर बैठा है जिसके दोनों हाथ में शराब की बोतलें हैं और इसके बाद लगातार पोस्ट पर कमेंट आ रहे हैं। पुलिस के उच्चाधिकारियों तक जब यह पोस्ट पहुंची तो उन लोगों ने इस पर छानबीन की और सोफे पर बैठे व्यक्ति के नाम, आवास और भावनाओं तक का पता कर लिया है।
प्रशासनिक सूत्र मानते हैं कि इस तरह की बदनाम करने वाली साजिशों का पर्दाफाश किया जाएगा और मुख्यमंत्री को अनावश्यक बदनाम नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन भी मानता है कि भ्रष्टाचार पर करारे प्रहार के कारण मुख्यमंत्री के विरोधी इस मामले को तूल दे रहे हैं और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोधियों की यह चाल उत्तराखंड में उल्टी पड़ गई है। न तो सोशल मीडिया और न ही जनता इस तरह के प्रयासों को स्वीकार नहीं कर रही है। लोगों का कहना है कि न तो स्वयं त्रिवेंद्र सिंह रावत अथवा उनके सहयोगी इस प्रवृत्ति के हैं जैसा इसमें दिखाया गया है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने बताई सच्चाई

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की छवि बिगाड़ने के लिए यह वीडियो जारी किया गया है जबकि इस फोटो में दिखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का हमशक्ल है। देहरादून पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि फोटो में दिखने वाले इस व्यक्ति का नाम सत्य सिंह रावत है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तस्वीर बताकर वायरल किया गया। मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने के लिए इस प्रकार का प्रयास किया गया है। पुलिस जांच से पता चला है कि ये तस्वीर सीएम त्रिवेंद्र रावत की तस्वीर नहीं है, बल्कि उनके हमशक्ल की है। जांच में सामने आया कि यह शख्स सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसा दिखने वाला है उसका नाम सत्य सिंह रावत है जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के गड़कोट गांव के रहने वाले है। सत्य सिंह रावत वर्तमान में देहरादून के थाना नेहरू कलोनी स्थित इंद्रप्रस्थ मोहल्ले में रहते हैं तथा सीआईएसएफ से रिटायर्ड हैं और उनकी उम्र करीब 68 साल है। यह फोटो एक विवाह समारोह के दौरान 18 अप्रैल 2018 को खींची गई है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments