
बीते 06 मार्च को पुलिस लाईन देहरादून स्थित सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सम्बन्धी गोष्टी का आयोजन किया गया. जिसमे उपस्थित सम्मानित जनता द्वारा अवगत कराया गया कि शहर क्षेत्र में आँटो/सिटी बस/बिक्रम/ई-रिक्सा/सभी प्रकार के लोड़र आदि व्यवसायिक वाहनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन किया जा रहा है। जिसके चलते आज यानि 10 मार्च को 10.00 बजे से 12.00 बजे तक निवेदिता कुकरेती कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून , राकेश देवली क्षेत्राधिकारी यातायात , राजीव रावत निरीक्षक यातायात , राजपाल सिंह रावत निरीक्षक यातायात, प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक सीपीयू देहरादून एवं जनपद देहरादून के सम्बन्धित थाना पुलिस बल द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत निम्नलिखित मुख्य स्थलों पर सयुक्त टीम गठित कर आँटो /बिक्रम/ सिटी बस/ई-रिक्सा/सभी प्रकार के लोड़रों/यूटिलिटी वाहनों का सत्यापन सम्बन्धी चैकिंग अभियान चलाया गया. चैकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लघंन कर रहे वाहन चालकों के विरुद् मोटर वाहन अधिनियम में 77 वाहनो को सीज ,94 वाहनों का एम0वी0एक्ट का चालान तथा 24 वाहनों से रु0 3700 सयोंजन शुल्क वसूला गया । चैकिंग स्थल
1-घण्टाघर
2-बल्लूपुर चौक
3-रेलवे गेट यू टर्न
4-आईएसबीटी
5-सर्वे चौक
6-रिस्पना