
हरिद्वार के व्यवसाई से 50 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में एसटीएफ ने बुधवार को कुख्यात अभिनव वशिष्ठ के भाई शहीदों को रुड़की से गिरफ्तार किया था, रंगदारी मांगने की साजिश हरिद्वार जेल में बंद अनुभव वशिष्ठ ने रची थी. जेल से रंगदारी की साजिश मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है, प्रमुख सचिव आनंदवर्धन ने अपर महानिरिक्षक कारागार की अध्यक्षता में 4 सदस्य जांच समिति का गठन किया है. जिसमें अपर महानिरिक्षक कारागार अध्यक्ष अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार को सदस्य बनाया गया है. जांच समिति द्वारा 8 बिंदुओं पर जांच करनी है, जिनमें जिला कारागार हरिद्वार के भीतर मोबाइल कैसे पहुंचा जैसे बिंदु शामिल है। जांच समिति को 1 सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करनी होगी.