बीते 9 मार्च को आवेदिका अपूर्वा पुत्री जितेन्द्र पाल सिंह निवासी लेन0न0- 02, 101 द्रोण वाटिका सहस्त्रधारा रोड देहरादून ने थाने में तहरीर दी कि 9 मार्च को प्रातः 9.00 बजे स्कूटी एक्टिवा न0- UK07-BJ-5421 को ग्राफिक एरा गेट न0 02 के बाहर खडी की थी. जब 11.00 बजे वापस आयी तो स्कूटी वहां पर नही मिली। आवेदिका अपूर्वा की तहरीर के आधार पर 9 मार्च को थाना क्लेमेनटाउन पर 36/2018 धारा- 379 IPC बनान अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एव पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नगर एव क्षेत्राधिकारी नेहरूकालोनी के पर्यवेक्षण में थाना क्लेमेन्टाउन से टीम गठित कर उक्त घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिये गये। जिसके बाद थाना क्षेत्रांतर्गत सुभाषनगर, सहारनपुर रोड पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित माल/ मुल्जिम की तलाश कर मुखबिर मामूर किये गये एवं सत्यनारायण मंदिर मार्ग सहारनपुर रोड मोहब्बेवाला पर आने जाने वाहनों की चैकिंग की गई. सूत्रों के हवाले से पता चला कि जिस चोरी गयी सफेद रंग की स्कूटी की पुलिस तलाश कर रही है. वह हरे रंग की टीशर्ट पहने जांली गांव मोहब्बेवाला की तरफ से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम आने जाने वालो के वाहनों की सघनता से चैकिंग करने लगी इसी दौरान जाँली गांव मोहब्बेवाला से आ रहा आरोपी डर गया और स्कूटी वापस मोड़कर भागने लगा कि पुलिस टीम ने मौके पर ही स्कूटी सहित पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान रियाज खान पुत्र जान मौहम्मद निवासी मोहब्बेवाला निकट मानव केन्द्र थाना क्लेमनटाऊन जनपद देहरादून उम्र- 30 वर्ष के रूप में की गई.