Homeअध्यात्मसाल 2018 और इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, बतातें हैं...

साल 2018 और इस सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, बतातें हैं इसकी कुछ रोचक बाते !

आज साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण है जिसे लेकर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाभर में उत्सुकता है. वहीं आज आये भूकंप की वजह से यह ग्रहण और भी सुर्खियों बटोर रहा है. जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब वह चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है और उसमें अपनी छाया बनाती है. इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते है. आज यानि 31 जनवरी की रात को चांद पहले से कही ज्यादा चमकीला दिखेगा. वही आज चांद के सुपर मून (Super Moon) और ब्लू मून (Blue Moon) के रूप एकसाथ नजर आएंगे. इस खगोलीय भाषा में ‘सुपर ब्लू ब्लड मून (Super Blue Blood Moon) के नाम से कहा जाता है. इस बार यह संयोग 152 साल बाद बन रहा है. ये शाम 5.58 मिनट पर शुरू होकर 8.41 तक चलेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण 77 मिनट तक रहेगा.

मान्यताओं की माने तो चंद्र ग्रहण से घर के अपवित्र होने की बातें और भी कई तरह की अवधारणाएं चंद्र ग्रहण के साथ जोड़कर देखी जाती हैं. फिर आज आए भूकंप ने इस मान्यता को लेकर भी लोगो में हलचल पैदा कर दी की कही यह अवधारणाएं सही तो नहीं. इसलिए इनको ध्यान में रखकर पुरानी मान्यताओं में कुछ ऐसे मंत्र दिए गए जिनके उच्चारण से चंद्र ग्रहण के कथित बुरे असर को कम किया जा सकता है. ये मंत्र हैं – शिव मंत्र, ‘ऊं नम: शिवाय’ और विष्णु मंत्र, ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः’. भूकंप आने के बाद लोगों में इस मंत्र के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वे इन मंत्रों को लेकर खोजबीन में लगे हैं.

हालाँकि ग्रहण न सिर्फ एक महत्वपूर्ण घटना है बल्कि समय-समय पर हॉलीवुड और बॉलीवुड ने अपनी फिल्मों में भी इनका इस्तेमाल किया है. कभी डराने के लिए तो कभी किसी तरह की आध्यात्मिक ताकत हासिल करने के लिए. इनमे से कुछ चर्चित फिल्मों में शामिल हैं : संघर्ष (1999) , हेलबॉय (2004) , द एक्लिप्सः कोर्टशिप ऑफ द सन ऐंड द मून (1907) , द फिफ्थ एलिमेंट (1997) , लारा क्रॉफ्टः टॉम्ब रेडर (2001) आदि. इस सभी फिल्मो में ग्रहण को लेकर कहानी दिखाई गयी है, जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया था.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular