देखें वीडियों : कैसे काबू में आया खूंखार हाथी……

0

बड़ी खबर : राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने जांबाजी दिखाने वाला कारनामा किया है। 15 घंटे चले इस स्पेशल ऑपरेशन के बाद हरिद्वार के भेल और टिबड़ी मार्ग पर आतंक मचाने वाले टस्कर हाथी को पकड़ लिया गया है। इसे वन विभाग और टाइगर रिजर्व की टीम की जांबाजी की कहेंगे कि उन्होंने जंगल के अंदर घूसकर खूंखार हाथी को दबोचा। बीते दो महीनों से हरिद्वार के बीएचईएल मार्ग और टिबड़ी मार्ग पर आतंक मचाने वाले नर हाथी पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे काबू पा लिया गया।

हरिद्वार जिले के बेल आसपास के इलाकों एक हाथी ने दो लोगों को मार डाला था. उस घटना की खबर मीडिया में प्रमुखता से आई थी. उस खबर के आने के बाद पूरा वन महकमा हरकत में आ गया है. राजाजी टाइगर रिजर्व और वन प्रभाग हरिद्वार की टीम ने गुरुवार रात चीला से बुलाए गए दो हाथियों और ट्रेंकुलाइज टीम के साथ हाथी की तलाश शुरू कर दी है. वनकर्मी उसकी तलाश में विशेष अभियान चला रहे हैं.

हाथी को ट्रेंकुलाइज करने निकली टीम ने सुबह साढ़े चार बजे हाथी को मायापुर बीट के जंगलों में ट्रेंकुलाइज किया, जहां हाथी को रस्सों और जंजीरों से बांधा गया। जंगल से हिल बाईपास मार्ग पर हाथी को बाहर निकाला गया। जहां बमुश्किल क्रेन की मदद से हाथी उठाकर एक ट्रक में रखा गया।जहां से हाथी को चीला के जंगल में भिजवा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here