बड़ी खबर : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश में नई हवाई सेवाओं के प्रारंभ होने की घोषणा की है, लंबे समय से प्रदेश में कुछ इलाकों को हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद चल रही थी.
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को सौगात देते हुए कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार से देहरादून-पंतनगर हवाई सेवा के लिए मंजूरी मिल गई है। यह हवाई सेवा फरवरी के अन्त तक प्रारम्भ हो जायेगी। उन्होंने कहा कि ‘‘उड़ान योजना’’ के अन्तर्गत गाजियाबाद (हिण्डन) से पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, श्रीनगर, गौचर, लैंसडोन हवाई सेवा के लिए भी मंजूरी मिल गई है। यह हवाई सेवाएं अगले 06 माह में प्रारम्भ हो जायेगी।
वहीं सरकार के इस कदम से प्रदेश में तमाम क्षेत्रों को हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद पर अब पंख लगने शुरू हो गए हैं, इन योजनाओं पर सहमति भी मिल चुकी है ऐसे में जल्द ही अगर यह योजनाएं शुरू होती है तो देश का आदमी देहरादून से पिथौरागढ़ की तकरीबन 12 से ज्यादा घंटे के सफर को चंद मिनटों में ही पूरा कर लेगा. साथ ही उत्तर प्रदेश से भी पिथौरागढ़ के सफर को चंद मिनटों में पूरा कर लेगा. ऐसे में प्रदेश सरकार के इन हवाई सेवाओं के बढ़ते कदम से प्रदेश की जनता को जरूर राहत मिलने वाली है.
