आज इन 4 राशियों की खुलने वाली है किस्मत, देखें!

मेष  : आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है।

वृषभ  :आज आप थकान, आलस और चिंता का अनुभव कर सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्या आ सकती है। हालांकि बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक रवैया रखें। स्थितियां उतनी बुरी नहीं हैं, जितनी दिखाई दे रही हैं। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता थोड़े प्रयास से मिलेगी।

मिथुन  : आज आप कुछ तनाव में रहेगे जिसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपका दिमाग अपने दोस्तों की तरफ ही लगा रहेगा। आप अपना ज्यादातर समय उनको संदेश भेजने या उनसे फोन पर बात करने में ही बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।

कर्क  : आज मानसिक चिंताएं हावी हो सकती हैं इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। नए संबंध बनेंगे, जिनसे लाभ होने की भी पूर्ण संभावना है। हो सकता है कि किसी कारण से समय पर भोजन ना मिले। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। झगड़े-विवाद से दूर रहें और शांति से दिन बिताने का प्रयास करें।

सिंह  : आज आप अपने आपको ठीक से जान पाएंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है और जिस राह पर आप चल रहे हैं उससे आपकी जिंदगी के हर पहलु में सुधार आएगा। बिगड़ी बात को सम्भालते हुए लक्ष्य हासिल करेंगे।

कन्या  : आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए संबंध बन सकते हैं। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

तुला : आज नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता के लिए विशेष परिश्रम की आवश्यकता पड़ेगी। नई योजना बनेगी। नई कार्य प्रणाली में सुधार होगा। मान सम्मान बढेगा। पत्नी को आश्वासन दे कर उसके काम जरुर पूरा कीजियेगा।

वृश्चिक  : आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। हालांकि गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहात हो सकती हैं। बुद्धि व साहस का प्रयोग करते हुए आप तनाव व गहराते विवादों को कम करने के प्रयास में लगातर रहेंगे।

धनु  : आज कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे।

मकर : आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। भाईबहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। घर का वातावरण उग्र रह सकता है। आज बकाया वसूली के प्रयास करें क्योंकि वो धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी।

कुंभ  : आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। नौकरीपेशा में मनोवांछित पद प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। आत्मविश्वास और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन : आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। सफलता जरुर मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here