Wednesday, February 25, 2026
Home ब्रेकिंग न्यूज़ रोहतास में चल रही भर्ती में आचानक मंची भगदड़, एक की मौत...

रोहतास में चल रही भर्ती में आचानक मंची भगदड़, एक की मौत कई घायल!

इन दिनों बिहार के रोहतास जिले में सेना भर्ती परीक्षा चल रही है, आज यानि बुधवार को तड़के भगदड़ उस समय मची जब पुलिस के जवान यहां आए अभ्यार्थियों को कतार में खड़े करा रहे थे. कतार में खड़े होने में हो रही देरी की वजह से पुलिस को अभ्यार्थियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसमे 20 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए. वह मूल रूप से गया का रहने वाला था. पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां सभी का इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार सभी घायल युवक गया के ही रहने वाले हैं.

गौरतलब है कि रोहतास जिले के डेहरी इलाके स्थित बीएमपी ग्राउंड में बीते पांच दिनों से भर्ती परीक्षा चल रही थी. इस परीक्षा में राज्य भर से युवा बड़ी संख्या में हिस्सा लेने पहुंचे थे.
पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. पुलिस फिलहाल इस पूरी घटना की जांच कर रहे हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2