Homeराज्यउत्तराखण्डक्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा पर लगाया मेले में राजनीति...

क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा पर लगाया मेले में राजनीति करने का आरोप!

रूद्रप्रयाग, कुलदीप राणा:     जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया बच्छणस्यूं मेले का उद्घाटन
                   क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य ने लगाया भाजपा पर मेले में राजनीति करने का आरोप.
 रूद्रप्रयाग जिले की बच्छणस्यूं पट्टी में पहली बार आयोजित हो रहे बच्छणस्यूं महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले मेल-मिलाप और सौहार्द के प्रतीक है और इससे क्षेत्र का विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष होने के नाते वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा संघर्षरत है और क्षेत्र में इसी प्रकार हमेशा महोत्सव आयोजित होना चाहिए। वहीं तीन दिवसीय इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
 
वहीं दूसरी ओर महोत्सव ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पूनम कठैत ने साफ आरोप लगाए है कि मेले मात्र भाजपा पार्टी तक सीमित रह गया है। वह क्षेत्र की प्रमुख जनप्रतिनिधि है और यदि सरकारी स्तर से यह मेला किया जा रहा है तो उनका प्रतिनिधित्व जरूरी है, लेकिन कुछ पार्टी विशेष लोगों ने खुद ही समिति गठित कर मेले का आयोजन किया। उन्होने यह भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से जुडी होने के चलते उनके साथ उन्हीं के क्षेत्र में इस तरह सौतेला व्यवहार किया गया। उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ तथाकथित नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए मेले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ समझती है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments