Homeराज्यउत्तराखण्डएण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उत्तराखण्ड का सरहानीय कदम, भिक्षावृत्ति करते 393 बच्चों को परिजनों...

एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उत्तराखण्ड का सरहानीय कदम, भिक्षावृत्ति करते 393 बच्चों को परिजनों को किया सुपुर्द!

उत्तराखण्ड की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बच्चो से जबरन भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने में बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तराखण्ड  एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा दिनांक 11 से 25 दिसम्बर 2017 तक भिक्षावृत्ति करते हुए पाये गये 393 बच्चों में से 288 बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है साथ ही सख्त हिदायत दी है, कि उनके बच्चे पुनः भिक्षावृत्ति न करें, दुबारा पकडे जाने पर उनके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी….

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार के निर्देश पर प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंहनगर में चौराहों, बजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, धार्मिक स्थलों आदि सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। भिक्षावृत्ति करते हुए पाये गये 393 बच्चों (216 बालक व 177 बालिकायेंको भिक्षावृत्ति से हटाकर उनके परिजनों के सुपुर्द/बालगृह दाखिल किया गया। 

393 बच्चों में से 288 बच्चों के परिजनों को यह हिदायत भी कि उनके बच्चों द्वारा पुनः भिक्षावृत्ति नहीं की जायेगीबच्चों के पुनः भिक्षावृत्ति करते पाये जाने पर परिजनों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा बच्चों को पढ़ाई हेतु स्कूल भेजा जायेगाउनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 05 बच्चेजिनमें से 02 बच्चों के परिजनों की जानकारी नहीं हो पायी तथा 02 बच्चे जिन्हे उनके पिता द्वारा पालने में असमर्थता जतायी गयीको सी0डबलू0सी0 के माध्यम से पुनर्वास हेतु बाल संरक्षण गृह भेजा गया तथा एक बालक के बीमार होने के कारण उसे राजकीय चिकित्सालय देहरादून में भर्ती कराया गया।

भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों में 387 बच्चे 14 वर्ष व उससे कम आयु के हैं। जनपद देहरादून द्वारा 04 बच्चों काजनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा 21 बच्चों का स्कूल में दाखिला व जनपद नैनीताल द्वारा 35 बच्चों को डे केयर होम धरोहर के सुपुर्द किया गया। धरोहर संस्था द्वारा उक्त बच्चों की 03 माह तक अपनी संस्था में प्रतिदिन भोजनआवासशिक्षा की व्यवस्था की जाती है। अभियान में चाईल्ड हेल्प लाईनसी0डब्लू0सी0 व आशरा ट्रस्ट देहरादूनधरोहर स्वयं सेवी संस्थाकुमायूं सेवा समिति द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।

अभियान का जनपद-वार विवरण निम्नवत हैः-

क्र0सं0     जनपद         बालक     बालिका         योग

1         देहरादून         57       41            98

2         हरिद्वार        56       37            93

3         ऊधमसिंहनगर    87       67            154

4         नैनीताल        16       32            48  

          कुल            216      177           393

दरअसल उच्च न्यायालय ने मानव तस्करी के मामले में सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार को भीख मांगने पर रोक के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कानून बनाने, भिखारियों के साथ रहने वाले बच्चों का DNA कराने, लापता बच्चों का पता लगाने के लिए चार सप्ताह के अंदर विशेष जांच दल गठित करने समेत कई निर्देश दिए थे।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular