Homeमनोरंजनअब आखिर क्यों आतंकी की पत्नी बनने जा रही हैं रामायण की...

अब आखिर क्यों आतंकी की पत्नी बनने जा रही हैं रामायण की ‘सीता’!

क्या आपने कभी दीपिका चिखलिया का नाम सुना है जी हाँ हम उसी दीपिका चिखलिया की बात कर रहे हैं जो रामायण में सीता के किरदार के लिए आज भी जानी जाती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि हम इतने साल बाद उस अदाकारा का जिक्र क्यों कर रहे हैं. तो चलिये जानते हैं आखिर इतने दिनों यह कलाकार कहा थी और कैसी जिन्दगी जी रही थी.

बता दें कि रामायण के बाद इसके बाद दीपिका चिखलिया को बॉलीवुड फिल्मों के कई ऑफर मिले। दीपिका चिखलिया ने हालांकि, रामायण के बाद ज्यादा फिल्मों या सीरियल में काम नहीं किया। लेकिन, घर का चिराग (1989) और राजेश खन्ना के साथ रुपये दस करोड़ (1991) जैसी कुछ फिल्में उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। रामायण के बाद यह एक्ट्रेस एक दो बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आने के बाद फिर से गायब हो गईं, लेकिन अब वो एक बार फिर से बडे पर्दे पर लौंट आई हैं।

सूत्रों की माने तो दीपिका चिखलिया अब मनोज गिरि की फिल्म ‘गालिब’ से एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाली हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पिछली बार दीपिका चिखलिया ने जॉनी बख्शी की खुदाई फिल्म में काम किया था। रिपोर्ट के मुताबिक गालिब आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर बन रही है। इस फिल्म में दीपिका चिखलिया गालिब की मां का किरदार निभाने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और वाराणसी में की जा रही हैं।

दीपिका के मुताबिक, यह फिल्म अफजल गुरु की के ऊपर नहीं बल्कि एक मां-बेटे के ऊपर है। फिल्म में किसी आतंकी की मौत के बाद उसकी बीवी और बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव को दिखाया गया है। आपको बता दे कि दीपिका लगभग 20 सालों से फिल्मों से दूर हैं। आपको बता दें कि दीपिका की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। वो शादी से पहले 5 सालों तक सांसद भी रह चुकी हैं। दीपिका कहती हैं, आज करीब 25 सालों बाद भी लोग मुझे दीपिका नहीं बल्कि सीता के रूप में ही पहचानते हैं।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular