
आज हम देश की राजधानी दिल्ली की नहीं बल्कि बिहार के खगड़िया जिले की बात कर रहे हैं, जहां एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। शर्मनाक बात ये है कि लड़की के साथ गैंगरेप होने की बात का पता तब चला जब उसके भाई ने इसका वीडियो को ऑनलाइन देखा। दरअसल, लड़की ने अपने साथ हुए गैंगरेप की बात को अपने परिजनों से छिपा लिया था। लेकिन, शर्मनाक बात ये है कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर इसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था जो लड़की के भाई ने देख लिया।
मामला सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 20 दिसंबर को जब वो ट्यूशन जा रही थी उसी वक्त चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक मंदिर में ले जाकर अभिनव नाम के लड़के से शादी करने के लिए कहा। लेकिन, इंकार करने के बाद वह लड़की को एक कमरे में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। लेकिन, लड़की ने अपने साथ हुए इस दर्दनाक हादसे की बात परिजनों को नहीं बताई। इसी दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी ऑनलाइन अपलोड कर दिया। फिल्हाल पुलिस ने चारों आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।