Homeअध्यात्मसाप्ताहिक राशिफल: पारिवारिक सलाह लेना उपयोगी हो सकता है।

साप्ताहिक राशिफल: पारिवारिक सलाह लेना उपयोगी हो सकता है।

1 मेष राशि
प्रोफेशन में नयापन आ सकता है साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं। घर-परिवार में इलेक्ट्रॉनिक्स गजेट की खरीद के लिए योजना हो पायेगी । परिवार संग धार्मिक जगह पर जा सकते है।

2 वृषभ राशि
इस सप्ताह यदि आपने इस बात पर ध्यान दिया तो आनेवाला कल आपकी मुट्ठी में हो सकता है पर अगर मन में व्याकुलता हुयी तो कार्य की पूर्ति नहीं हो सकेगी । मानसिक भटकाव से बचना होगा, जो आपके प्रोफेशन से लेकर पारिवारिक स्तर तक हो सकता है।

3 मिथुन राशि
संयम बना के रखे अच्छे परिणाम होंगे । तकनीक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें जैसे की ऑनलाईन सेवाओं का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करना होगा। पैसे का आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की पूरी संभावना है। सप्ताहांत में दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

4 कर्क राशि
इस सप्ताह करीबी दोस्त या किसी रिश्तेदार की मदद से कारोबार में तरक्की हो सकेगी। घर-परिवार में सुखद माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होगा। धन आ सकता है ।

5 सिंह राशि
कुछ नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा, तो कुछ पुराने रूठेंगे। इसी तरह दांपत्य में भी रूठने-मनाने का दौर चल सकता है। रिश्तेदारों का आवागमन रहेगा। किसी नए सदस्य के परिवार में जुड़ने की संभावना है। प्रॉपर्टी के लिए बात बन सकती है।

6 कन्या राशि
जरूरतें पूरी करने में परिवार का साथ मिलेगा। माता-पिता के भावनात्मक सहयोग से आप प्रेरित होंगे। किसी मांगलिक अवसर के लिए यात्रा के योग बने हुए हैं। मौके का फायदा उठाने के सिलसिले में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद का मसला इस सप्ताह सुलझ सकता है। नए मकान की खरीद के लिए भागदौड़ करेंगे।

7 तुला राशि
जीवनयापन के स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन या इसी विषयक में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इसकी वजह से आपको यात्रा टालनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का इच्छानुसार साथ मिलेगा । उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है।

8 वृश्चिक राशि
परिवार में सदस्यों के बीच आपसी संबध में मजबूती आएगी। किसी मेहमान की खातिरदारी में हंसी-खुशी का समय गुजरेगा। पैसे का आवागमन लगा रहेगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के लिए विचार-विमर्श होगा।

9 धनु राशि
जमीन-जायदाद के लिए विवाद ना लेने में ही भलाई है, वरना इसकी वजह से पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। यह विवाद आपके दांपत्य जीवन को भी डस सकता है। विपरीत लिंग से मित्रता जीवनसाथी के मन में संदेह का कारण बन सकता है। वैसे आपके प्रेम की मधुरता बनी रहेगी।

10 मकर राशि
आपमें मांचक यात्राओं का और व्यावहारिकता का संचार होगा। विपरीत लिंग से आपको प्रॉपर्टी के क्षेत्र में मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ाने का वक्त आ चुका है।

11 कुंभ राशि
आकस्मिक धनागमन के योग हैं। डिजिटल जमाने के साथ कदम-ताल करना होगा, अन्यथा आप पिछड़ा हुआ महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में का एहसास होगा। पारिवारिक खुशियों की अनोखी अनुभूतियों के साथ ही सम्मान मिलेगा और सामाजिक पहचान बढ़ेगी। जीवनसाथी संग रोमांस के पल गुजारेंगे।

12 मीन राशि
जमीन-जायदाद को लेकर उपजे विवाद को निपटा लिया जाएगा। आर्थिक स्थिति में अधिक सुधार आने की संभावना है। प्रोफेशन के सिलसिले में यात्रा संभव है। दांपत्य में वैचारिक मतभेद बढ़ सकता है, लेकिन यह आपके रोमांस को फीका नहीं पड़ने देगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular