Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, लंबित परिसंपत्तियों के...

योगी से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हुई चर्चा !

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को गोरखपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 30 मिनट तक चली मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच वर्षो से लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे पर चर्चा हुई। रविवार को ही दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव एवं अन्य अधिकारियों की भी बैठक हुई।

जिसमे तय तय हुआ कि दोनों राज्य परिसम्पत्तियों के बंटवारे के मसले को जल्द सुलझा लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की रात 8.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर आकर उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पूजा अर्चना की। उसके बाद वह अतिथि कक्ष में ठहरे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने पहुंच गए। इसी कक्ष में उन्होंने स्वयं भी जलपान किया और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का कुशल-क्षेम पूछा। दोनों राज्यों में विवाद का कारण बने हरिद्वार के अलकनंदा होटल पर भी चर्चा हुई।

सालों से लंबित मामलों का जल्द होगा समाधानउत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसम्पत्तियों का विवाद जल्द सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से लंबित समस्याओं के समाधान का अब सही समय आ गया है। सीएम त्रिवेन्द्र ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि दोनों ही राज्यों की पूर्ववर्ती सरकारें इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं थीं। कुछ निर्णय ऐसे हैं जिनका समाधान मुख्यमंत्रियों की बैठक में निकालना होगा। गुजरात चुनाव के सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस एक भी निगम पर कब्जा नहीं जमा पाई। गुजरात में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत का गोरखनाथ मंदिर में वेदपाठी ब्राह्मण बालकों ने वेदमंत्रों के बीच स्वागत किया। उन्होंने गुरु गोरक्षनाथ की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गोरखधाम मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन करके ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं त्रिवेंद रावत दोपहर 12.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments